Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फोरम नेपाल और राजपा के बीच नयां गठबन्धन, तय करेंगे साझा उम्मीदवार

 

काठमांडू, २० आश्वीन । देश वामपंथी और लोकतान्त्रिक दो राजनीतिक ध्रुवीकरण की ओर बट रहा है, ऐसी ही अवस्था में संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और राजपा (राष्ट्रीय जनता पार्टी) मिलकर तीसरा ध्रुवीकरण निर्माण हुआ है । अर्थात् यह दोनों पार्टी के बीच में भी गठबंधन निर्माण कर आगामी चुनाव में साझा उम्मीदवार छनौट के लिए सहमति बनी है । प्रतिनिसभा और प्रदेशसभा चुनाव को लक्षित कर एमाले नेतृत्व में एमाले, माओवादी और नयां शक्ति का वामपन्थी ध्रुवीकरण और कांग्रेस नेतृत्व में लोकतान्त्रिक ध्रुवीकरण में राजनीति विभाजित हो रही थी । यह दानों शक्ति मधेशवादी शक्ति को अपनी ओर खींचने की प्रयास में लगे थे । ऐसी ही अवस्था में तराई–मधेश के दो शक्तिशाली पार्टी फोरम नेपाल और राजपा के बीच नयां गठबन्धन निर्माण हुआ है । मधेश मुद्दा में समान धारणा रखनेवाले यह दो पार्टी के नयां गठबंधन प्रति तराई–मधेश के जनता भी उत्साहित हुए हैं ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 जून 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

फोरम और राजपा गठबंधन का कहना है कि यह गठबंधन कांग्रेस और एमाले में से किसी भी गठबंधन में सहभागी नहीं होंगे और दानों पार्टी के तरफ से साझा उम्मीदवार तय कर चुनाव में सहभागी होंगे । अगर किसी गठबंधन में जाना ही पड़ेगा तो दोनों एक ही साथ जाएंगे । फोरम अध्यक्ष उपेन्द्र यादव और राजपा अध्यक्ष मण्डल के संयोजक महन्थ ठाकुर द्वारा जारी संयुक्त वक्तव्य यह बात उल्लेख है । जारी विज्ञप्ति में कहा गया है– ‘आगामी प्रदेशसभा और संसद की चुनाव में आपसी समझदारी के आधार में दोनों पार्टी से संयुक्त साझा उम्मीदवार तय किया जाएगा, अगर अन्य पार्टियों के साथ चुनावी तालमेल करना पड़े तो दोनों पार्टी आपस में मिलकर संयुक्त रुप में करेंगे ।’

यह भी पढें   सत्तापक्ष और विपक्षी दलों बीच वार्ता....प्रतिनिधि सभा की बैठक कुछ देर के लिए स्थगित

देखिए विज्ञप्ति का पूरा पाठ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed