Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

मेरठ लिटरेरी फेस्टिवल में नेपाल से ५० साहित्यकार भाग लेंगें

 

अन्तर्राष्ट्रीय संस्थान ग्रीन केयर सोसायटी द्वारा आई. आई. एम. टी.विश्वविद्यालय, मेरठ के सहयोग में मेरठ लिटरेरी फेस्टिवल का आयोजन २४, २५ और २६ नवम्बर को आई.आई.एम.टी विश्वविद्यालय प्रांगण में किया जा रहा है । संस्था के अध्यक्ष श्री विजय पंडित जी अथक प्रयास से यह कार्यक्रम आयाजित किया जा रहा है । मेरठ लिटरेरी फेस्टिवल में नेपाल से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका हिमालिनी सहयोगी संस्था के रुप में आबद्ध है । मेरठ लिटरेरी फेस्टिवल के सहयोगी प्रायोजक में बसन्त चौधरी फाउंडेशन है |

यह भी पढें   देवानगंज में हुई सांप्रदायिक झड़प और सुरक्षा कार्रवाई को लेकर रास्वपा के दो सांसदों के बीच विवाद

तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यिक महाकुम्भ का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री रामनाइक जी के कर कमलों से होगा । कार्यक्रम के अति विशिष्ठ अतिथि के रुप में नेपाल के प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार, समाजसेवी और उद्योगपति श्री बसन्त कुमार चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी । इस कार्यक्रम में नेपाल से लगभग ५० साहित्यकार भाग ले रहें हैं | कार्यक्रम में भारत के अतिरिक्त कनाडा, अमेरिका, नेपाल, नार्वे, हाँगकांग, भूटान से आए साहित्यकारों की सार्थक उपस्थिति रहेगी । उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता, प्रो. राजीवकृष्ण सक्सेना(अध्यक्ष सार्क विश्वविद्यालय नई दिल्ली), डा.योगेन्द्र नाथ शर्मा अरुण(पूर्व सदस्य साहित्य अकादमी भारत सरकार), कार्यक्रम संयोजक श्री योगशमोहन जी(आई.आई.एम.टी) जी होंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com