Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सशस्त्र प्रहरी मुख्यालय में अागलगी याेजना या दुर्घटना

 

काठमाडौं २० दिसम्बर

 

सशस्त्र प्रहरी मुख्यालय बलम्बु स्थित प्रहरी महानिरीक्षक के सचिवालय मातहत रहे ‘केन्द्रिय लेखा स्टोर’मे‍ं लगी अाग दुर्घटना से अधिक शंकास्पद लग रहा है ।

मंगलबार मध्यरात १ बजकर ३० मिनट में शंकास्पद तरीके से आग लगी जिसे दाे दमकल की सहायता से  नियन्त्रण में लिया गया । आगलागी के कारण अख्तियार के छानबीन के क्रम में  ‘भ्रष्टाचार मुद्दा’के महत्वपूर्ण प्रमाण भी नष्ट हाे गए हैं ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक13 जुलाई 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

सशस्त्र मुख्यालय स्रोत के अनुसार पूर्व आईजिपी दुर्ज कुमार राई के समय में खरीदा गया  ६८ लाख मुल्य बराबर के कपडे में भ्रष्टाचार का अाराेप लगा था जिसका अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग जाँच कर रही है । छानबीन के लिए सभी महत्वपूर्ण प्रमाण के रुप में रहे बिल भर्पाई, तथा अन्य कागजात उसी स्टोर में था जाे अाग लगने की वजह से नष्ट हाे गया है ।   नेपाल प्रहरी के महानगरीय अपराध महाशाखा ने घट्ना का अनुसन्धान शुरु कर दिया है।

यह भी पढें   फीफ विश्वकप – नजरें खिताब पर

डिआईजी पाण्डे के अनुसार करीब २२ लाख की भौतिक सामग्री क्षति हुइृ है । पुस्तक, टेवुल, रेफ्रिजेरेटर, ट्रे  के अलावा कागजपत्र अाैर फाइल भी नष्ट हुए हैं ।

सशस्त्र प्रहरी मुख्यालय स्रोत के अनुसार उक्त केन्द्रिय लेखा स्टोर में काफी मात्रा में  मदिरा भी पाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *