Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिलगेटस ने भी की तारीफ ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा,’ की

 
फिल्म की तारीफ करते हुए बिल गेट्स ने लिखा, ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा,’ नए शादीशुदा जोड़े की बॉलीवुड रोमांटिक कहानी है, जो दर्शकों को भारत में स्वच्छता से जुड़ी चुनौती के बारे में बताती

न्यूयॉर्क (प्रेट्र/आइएएनएस)। साल 2017 की अच्छी फिल्मों में से एक ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ की सराहना न सिर्फ अपने देश में बल्कि बाहर भी हो रही है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल बिल गेट्स ने भी सामाजिक मुद्दे पर बनी अक्षय की इस फिल्म की तारीफ की है। गेट्स 2017 की उपलब्धियों और अच्छी पहलों के बारे में ट्वीट कर रहे थे। इस क्रम में उन्होंने ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ की भी तारीफ की।

यह भी पढें   एडीबी के सहयोग से बनने वाली सड़क परियोजना के लिए नेपाली, भारतीय और चीनी निर्माण कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा

फिल्म की तारीफ करते हुए बिल गेट्स ने लिखा, ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा,’ नए शादीशुदा जोड़े की बॉलीवुड रोमांटिक कहानी है, जो दर्शकों को भारत में स्वच्छता से जुड़ी चुनौती के बारे में बताती है। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की यह फिल्म अब भी शौचालय न होने की समस्याओं से जूझते गांवों की कहानी है। इसमें एक बहू ने शौचालय न होने के कारण समाज से एक जंग लड़ी। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान ने भी इस फिल्म में विशेष भूमिका निभाई।

यह भी पढें   हिमालयन लिटरेचर फेस्टिवल में हिमालिनी द्वारा तराई बहुभाषिक कवि सम्मेलन का आयोजन

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘पैडमैन’ को लेकर भी उनके फैन काफी उत्साहित हैं। बता दें, ‘पैडमैन’ ट्विंकल खन्ना और गौरी शिंदे का प्रोडक्शन वेंचर है। यह एक बायोपिक है, जो रियल लाइफ हीरो अरुणाचलम मुरुगनाथम पर आधारित है। मुरुगनाथम ने महिलाओं के लिए पैड मेकिंग मशीन बनाई ताकि उन्हें सस्ती दरों पर सेनेटरी नैपकिन मिल सके। ‘पैडमैन’ 26 जनवरी 2018 को रिलीज होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *