Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत मे पकडे गये चीनी ‘जासूस’ तीन दिन की रिमांड पर

 

मंडी. (हिमाचल प्रदेश). चीन की एक खतरनाक साजिश का ‘पर्दाफाश’ हो गया है। हिमाचल के मंडी में पुलिस ने 8 संदिग्ध चीनी नागरिकों और दो भारतीयों को मंगलवार रात गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि ये लोग चीन के लिए हिमाचल में रह कर जासूसी कर रहे थे। जासूसों की गिरफ्तारी को केंद्र सरकार भी गंभीरता से ले रही है। गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश की पुलिस से बुधवार शाम तक पूरी जानकारी तलब की है।
इस बीच, सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी की बैठक जारी है। इसमें प्रधानमंत्री, प्रणब मुखर्जी, एके एंटनी के अलावा तीनों सेनाओं के प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं। संदिग्ध चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी के मद्देनजर इस बैठक को अहम माना जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *