#IPL11 : मुंबई की बॉलिंग पर भारी पड़ी ब्रावो की तूफानी पारी, चेन्नई 1 विकेट से जीता
8 years ago
आईपीएल का बिगुल बज चुका है। क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग का 11वें सीजन का पहला मैच गत चैंपियन मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। जहां चेन्नई सुपरकिंग्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 1 विकेट से हरा दिया। कुल मिलाकर दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई की ये अच्छी शुरुआत है।
आईपीएल 11 के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 1 विकेट से हरा दिया। मुंबई के 165 रन के जवाब में सीएसके ने ड्वेन ब्रावो की 30 गेंद में 68 रन की तूफानी पारी से मैच अपने नाम कर लिया। ब्रावो ने अपनी पारी में 7 छक्के और 3 चौके लगाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आॅफ द मैच चुना गया। हालांकि, चेन्नई की जीत में चोटिल केदार जाधव का भी अहम रोल रहा। आखिरी ओवर से ठीक पहले ब्रावो के आउट होने के बाद उतरे केदार ने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का और फिर पांचवी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। मुंबई के लिए डेब्यू कर रहे लेग स्पिनर मयंक मार्कण्डे ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए।