Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साबधान ! चार्ज में लगाकर बच्‍चा खेल रहा था गेम, हाथ में फटा मोबाइल और हो गई मौत

mobile-blast
 

जिंदगी का अहम हिस्‍सा बन चुका मोबाइल जानलेवा भी हो सकता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सामने आया है। यहां चार्जिंग में लगे मोबाइल फोन पर 12 साल का एक बच्‍चा गेम खेल रहा था। गेम खेलते-खेलते ही मोबाइल अचानक हाथ में फट गया और उसकी मौत हो गई। इस हादसे में एक लड़का जख्‍मी भी हो गया है। मृतक की पहचान रवि सोनवान के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढें   भारतीय प्रधानसेनापति जनरल धीरज सेठ आज काठमांडू आएंगे

जानकारी के मुताबिक खुतरापारा गांव निवासी रवि सोमवार रात को मोबाइल फोन में गेम खेल रहा था। उस वक्त मोबाइल चार्जिंग में लगा था। इसी दौरान तेज धमाके के साथ मोबाइल रवि के हाथ में ही फट गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि रवि की आंतें तक बाहर आ गई थीं। उसे अस्पताल ले जाते समय एक मोटे कपड़े में लपेटा गया था ताकि आंतें अंदर रहें। रवि के साथ बैठा उसका दोस्त भी हादसे में घायल हो गया। दोनों को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उन्हें अंबिकापुर अस्पताल में रेफर किया गया।

यह भी पढें   भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ काठमांडू पहुँचे

वहां इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मोबाइल किस कंपनी का था इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं यह भी नहीं बताया गया है कि मोबाइल फोन को उसके चार्जर से चार्ज किया जा रहा था या किसी अधिक पावर वाले चार्जर से।

source :hindi.oneindia.com/news/india/chhattisgarh-boy-dies-after-mobile-phone-explodes-452102.html

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com