Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 
मेष:

गणेशजी के अनुसार आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा रहेगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है।

वृषभ:

अनेक प्रकार की चिंताओं से परेशान हो सकते हैं। आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद हो सकता है। संभव हो तो कोई भी कार्य आज अधूरा ना छोड़ें। किसी कारणवश व्यय भी अधिक हो सकता है।

मिथुन:

व्यापारीवर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए प्रमोशन भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है।

यह भी पढें   जनमत पार्टी के अध्यक्ष में डॉ. सीके राउत पुनः निर्वाचित
कर्क:

आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी करनेवालों के लिए प्रमोशन का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में वृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह:

आज के दिन आलस्य तथा थकान हो सकती है। पेट से सम्बंधित दर्द से परेशानी हो सकती है। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़े‍गा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्या:

खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखें। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। वाणी पर भी संयम बरतें। अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियो के कारण परेशानी हो सकती है। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है।

यह भी पढें   म्याग्दी और रसुवा के बाहेक सभी राजमार्ग संचालन में
तुला:

आज सांसारिक जीवन में आनंद बना रहेगा। परिजनों के साथ सामाजिक कार्य हेतु बाहर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापारीगण व्यापर में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश कीर्ति मिलने का भी योग है।

वृश्चिक:

आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। प्रतिस्पर्धी एवं दोस्तों के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे, अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

धनु:

पेट सम्बंधी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा ना हों। साहित्य या अन्य किसी रचनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतान के भविष्य में चिंता हो सकती है।

यह भी पढें   पितृपक्ष सनातन परंपरा में अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता, श्रद्धा और स्मरण व्यक्त करने का विशेष अवसर है
मकर:

आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा हो सकता है। परिजनों के साथ वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक कारणों से आप चिंतित हो सकते हैं। अनिद्रा के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुंभ:

चिंता दूर होगी और आप मानसिक रूप से आनंदित अनुभव करेंगे। पारिवारिक जीवन में आपसी सद्भाव बढ़ेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है।

मीन:

नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाएं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें। खान-पान पर संयम रखें। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। संतानों के विषय में आपको चिंता हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च की आशंका है।(राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com