Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेडक्रस ने किया चेतनामुलक अभिमुखीकरण तालीम

 

पवन जायसवाल, नेपालगन्ज (बांके)
बांके जिला स्थित नेपाल रेडक्रस सोसाइटी जिला शाखा अन्र्तगत रही लैङ्गिक तथा समावेशीकरण समिति ने रेडक्रस अभियान प्रचार–प्रसार, रक्तदाता उत्प्रेरणा तथा मानव (बेटी) बेचविखन विरुद्ध अभिमुखीकरण अभियान सम्पन्न किया है । नेपाल रेडक्रस सोसाइटीे पुरैनी उप–शाखा की आतिथ्य में सोमबार उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बांके शाखा की उप–सभापति शान्ति श्रेष्ठ ने कहा कि रेडक्रस में महिलाओं की सहभागिता और सदस्यता वृद्धि होनी चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि मानव वेचविखन विरुद्ध सभी लोगों को इकठ्ठा होने की आवश्यकता है ।

यह भी पढें   नेपाल आयल निगम के निमित्त कार्यकारी निर्देशक की जिम्मेदारी दीपक बराल को


नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पुरैनी उप–शाखा के सभापति फनबहादुर गुरुङ की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटीे बांके शाखा के मन्त्री अजीज अहमद सिद्दिकी, कोषाध्यक्ष राकेश बहादुर श्रीवास्तव, कार्यालय प्रमुख निरञ्जना मल्ल, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पुरैनी उप–शाखा की खगेश्वरी रावत, मीरा अधिकारी, अनय उप–शाखा में आवद्ध महिलाएं आदि लोगों की उपस्थिति रही थी ।
कार्यक्रम में कार्यालय प्रमुख निरञ्जना मल्ल ने कार्यक्रम की उद्देश्य पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम के सहजकर्ताओं में गैरसरकारी संस्था महासंघ की अध्यक्ष सपना भट्टराई, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बांके शाखा के जनसम्र्पक अधिकृत सरिता सिंह और प्रल्हाद विश्वकर्मा थे । कार्यक्रम के संचालन नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पुरैनी उप–शाखा के सचिव शिवकुमार वर्मा ने किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *