Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इनरुवा में सांस्कृतिक संध्या में झूमे लोग

 

माला मिश्रा बिराटनगरसु । नसरी जिला मुख्यालय इनरुवा में भब्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया । यूनाइटेड इनरवा के बैनर तले भाई बहन का स्नेह का पर्व सामा चकेवा उपलक्ष में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन इनरुवा नगरपालिका का मेयर  राजन महतो सहित अतिथियों ने  ने किया । इस मौके पर सांस्कृतिक संध्या में  गायक  भागवत मंडल , सन्नू कुमार गायिका तनुजा चौरसिया ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दे लोगो का देर रात तक मनोरंजन किया । इस मौके पर बिराटनगर के श्री राजदेवी  संगीत कला क्रेंद्र के कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दे तालिया  बटोरी । इस मौके पर मेयर श्री मेहता को सम्मानित भी किया गया । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मैथिली अभीयानी प्रवीण नारायण  चौधरी, नेपाल पर्यटन बोर्ड का सुमन घिमिरे , उप मेयर  जमुना गौतम , मैथली विकास अभियान के अध्यक्ष  पूर्व अध्यक्ष पंकज वर्मा ,नवीन कर्ण , सचेत नागरिक का अध्यक्ष अमलेश कर्ण ,   कवि  कर्ण संजय ,                                समाजसेवी आभा  अनुपमा , लक्ष्मी वर्मा , रामदेव चौधरी मंचासीन थे । संचालन मैथिल युवा अभियानी  शिवम मिश्र उर्फ प्रशांत कर रहे थे  । कार्यक्रम को भब्य और सभ्य बनाने में संयोजक धीरज वर्मा , संतोष साह , राजकुमार मंडल , श्यामसुंदर मेहता , भूपेंद्र साह , पृथ्वी राजभर, सनोज मेहता सक्रिय दिखे  ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *