Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश २ के गांव-गांव में विकास की आंधी बहेगी : मंत्री सोनल

 

रेयाज आलम , बारा १५ गते फाल्गुन, बुधवार | बारा के बिश्रामपुर गा.पा.के वड़ा न.२ के बरैनिया बाजार में पुल शिलान्यास और भारतीय दूतावास के सहयोग में प्राप्त एम्बुलेन्स के हस्तान्तरण कार्यक्रम में मन्त्री सोनल ने कहा की केन्द्रिय सरकार का प्रदेश सरकार से बिभेद के बावजूद गांव-गांव के विकास के लिए प्रदेश सरकार २४वो घंटे लगी हुई है। सिंह दरबार से अधिकार की लड़ाई जारी है और सिमित स्रोत के बावजूद बिकास कार्य में तेजी आ रही है।

यह भी पढें   नेपाल के अस्तित्व पर गहराता संकट, राष्ट्रीय पुनर्जागरण के लिए 'स्वदेशवाद' का आह्वान

बारा के बरैनिया बाजार में निर्माण होने वाला पुल एक करोड़ पचास लाख के लागत से बनेगा जिसके अंतर्गत चालू आर्थिक वर्ष में पचास लाख रुपया विनियोजित किया गया है। मंत्री सोनल ने निर्माण में गुणस्तर उच्च रखते हुए, निर्माण कार्य समय सिमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगो के अनुसार, बरैनिया बाजार में बनने वाला पुल, बाजार और स्थानीय इलाक़ो में बहुत महत्व रखता है। इस पुल निर्माण की मांग लम्बे समय से चली आ रही थी, मंत्री सोनल द्वारा शिलान्यास से लोगो में हर्ष का माहौल है।

यह भी पढें   मिटरब्याज पीडि़तों से गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने निजगढ़ में की मुलाकात

कार्यक्रम में राजपा सासद एकबाल मिया, जिल्ला समन्वय समिति बारा सभापति नवलकिशोर सिंह, बिरगंज स्थित महावाणिज्यदूत द्वय रमेश प्र चतुवेर्दी, बिनोद कुमार लोहशाली, राजपा श्रेत्रिय अध्यक्ष सिताराम गुप्ता, प्रसौनी गा.पा. मेयर भोलाप्रसाद गुप्ता, परवानिपुर गा.पा. मेयर हरिनारायण साह, स्थानीय राजपा नेता जुबेर भाइ, अनिल गुप्ता, बिजय पन्डित, सन्तोष पटेल, कृष्ण साह, मुन्ना गुप्ता, भोला साह, अमोद यादव, पर्सा जिल्ला सयोजक जग्दिश पटेल, श्रीराम गिरि, देवानन्द यादव समेत की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का अध्यक्षता वार्ड  अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता में किया और संचालन देव मण्डल ने किया।

यह भी पढें   नेपाल के सोलुखुम्बु में गुम्बा (बौद्ध मठ) भवन का संयुक्त शिलान्यास

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *