Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चाय-पान कार्यक्रम मे कोइराला ने सहमति के लिये स्पष्ट प्रस्ताव लाने को कहा ।

 

काठमांडू, २९अक्टूबर । नेपाली कांग्रेस के सानेपा स्थित पार्टी मुख्यालय में आज चाय-पान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमे दशैं, छठ, बकरा ईद, नेपाल सम्वत और दीपावली त्योहारों के अवसर पर बधाई तथा शुभकामना का आदान प्रदान किया गया ।
सीपीएन – यूएमएल के अध्यक्ष झलनाथ खनाल, नेपाल मजदूर किशान पार्टी के नारायण मान बिजुक्छे तथा अन्य नेताओं  सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेतागण इस अवसर पर मौजूद थे ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन संसद पहुँचे, २० मिनट बैठे और चल दिए 

नेपाली काग्रेस के सभापति सुशिल कोइराला ने सहमति के लिये स्पष्ट प्रस्ताव लाने को एकीकृत नेकपा माओवादी के अध्यक्ष प्रचण्ड को  सुझाव दिया है।
चाय-पान कार्यक्रम के बाद पत्रकार से बात करते हुये कोइराला ने कहा कि माओवादी अध्यक्ष के व्दारा लाया गया प्रस्ताव विश्वसनिय नही है ।
उन्होने कहा कि केवल सहमति सहमति करके ही नही होगा इसके लिये  स्पष्ट आधार लाना होगा ।
उनके अनुसार संविधानसभा की  स्थापना किसी भी हालात मे नही हो सकता तथा प्रधानमन्त्री डा बाबुराम भट्टराई व्दारा पद नही छोडने तक सहमति भी नही हो सकती । उन्होने कहा कि सहमति के लिये प्रधानमन्त्री का पद छोड कर सहमति की सरकार गठन करके निर्वाचनमा जाना जरुरी है ।

यह भी पढें   रौतहट में एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की

बरिष्ठ नेता शेरबहादुर देउवा ने कहा कि देश को मौजुदा स्थिति से निकाश देने के लिये संविधान संसोधन करना तथा चुनवामा जाने केलिये पुनःस्थापना आवश्यक है जो कि प्रधानन्यायाधिसों के बात से स्पस्ट होता है ।

उपसभापति रामचन्द्र पौडेल ने कहा कि बुधवार को केन्द्रीय कार्य समिति की  बैठक के बाद निर्वाचन मे जाना वा पुनःस्थापना करने के विषयमा पार्टी अपना आधिकारीक निर्णय के सकती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *