Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूकम्प का असर पाकिस्तान में तबाही का मंजर पाँच की माैत , दिल्ली तक हिली धरती

 

मंगलवार शाम 4:30 बजे के आसपास आए भूकंप के झटकों से पाकिस्तान लेकर पूरे उत्तर भारत (North India) में धरती हिल गई। दिल्ली-एनसीआर (National Capital Region) समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार शाम को भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग दहशत में आ गए। कश्‍मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि राज्य में भूंकप से फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है, ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढें   प्रकृति का प्रहार, मानवता की पुकार: रसुवा की बाढ़ और हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

पाकिस्तान के जातलां में था भूकंप का केंद्र

वहीं, समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र गुलाम कश्मीर (पाकिस्तान) के मीरपुर से 15 किलोमीटर दूर स्थित जातलां इलाके में था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। भारत में पाकिस्तान से सटे जम्मू-कश्मीर में भूकंप की सबसे ज्यादा तीव्रता थी।

पाकिस्तान में सड़कें टूटीं, पांच की मौत

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, शाम 4:30 के आसपास उत्तर भारत के लोगों को भूकंप के झटके लगे। पाकिस्तान में कई जगहों पर भूकंप से सड़कें टूट गईं और गाड़ियां पलट गई हैं। पाकिस्तान के मीरपुर में बड़े नुकसान की खबरें मिल रही हैं। कई मकान गिरे हैं और कई जगहों पर सड़कें टूटी हैं। फिलहाल करीब 50 लोगों के घायल होने की खबर है और उन्हें अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। वहीं, पांच लोगों के मौत की भी खबर है।

यह भी पढें   चीन में हिमताल फटने से नेपाल में तबाही: भोटेकोशी-त्रिशूली में भीषण बाढ़, भारी जन-धन का नुकसान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com