Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्याज की हुई चाेरी, कीमत आठ लाख

 

Image result for image of onion

प्याज की कीमतें आसमान छू रही है। वहीं, चोरों ने भी अब प्याज की बोरियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बिहार के पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक प्याज के गोदाम से करीब 300 प्याज की बोरियां चुरा ली और मौके से फरार हो गए। चोरी हुई प्याज की कीमत आठ लाख बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में चोरों ने शनिवार रात सोनारू-रालपुर मार्ग के किनारे स्थित प्याज के गोदाम से करीब आठ लाख रुपये की लगभग 325 बोरियों को चुरा लिया। गोदाम के मालिक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

यह भी पढें   मानवीय मूल्य ही योग साधना की पहचान है!

दर्ज की गई एफआईआर में गोदाम मालिक ने कहा कि राज की तरह शनिवार रात काम खत्म होने के बाद वह गोदाम में ताला लगाकर चला गया। रविवार सुबह सूचना मिली कि गोदाम का ताला टूटा हुआ है। जब वह गोदाम पहुंचे तो उन्होंने देखा कि प्याज की कई बोरियां गायब है और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ है।

फतुहा के थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। तीन सौ से अधिक प्याज की बोरियां ले जाने के लिए चोरों ने ट्रक का इस्तेमाल जरूर किया होगा, पर किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी हो, ऐसा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि गोदाम में रखे प्याज की बीमा भी करवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की सही जानकारी का पता चल सकेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *