Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घरेलु तथा साना उद्योग को संरक्षण और सम्वद्र्धन आज की आवश्यकताः सांसद् यादव

 

वीरगन्ज, कार्तिक १८ । समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रदीप यादव ने कहा है कि घरेलु तथा साना उद्योग को संरक्षण और सम्वद्र्धन करना आज की आवश्यकता है । वीरगंज रानिघाट में निर्मित यूनिक बेकरी प्राइवेट उद्योग को उद्घाटन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उनका कहना है कि आज पूरा विश्व आर्थिक मन्दी से पीडित है, ऐसी अवस्था में घरेलु एवं साना उद्योग घरेलु अर्थतन्त्र को संरक्षण प्रदान करेगी ।
सांसद् यादव ने कहा है कि स्वदेशी कच्चा पदार्थ में आधारित साना एवं घरेलु उद्योग में निवेष प्रभावकारी बनाना आवश्यक है, इसके लिए संघीय तथा प्रादेशिक सरकार को प्रभावकारी नीति लाना चाहिए । प्रदेश नं. २ में स्थित स्थानीय कच्चा पदर्था से निर्मित घरेलु उद्योग को थप प्रकारी बनाने के लिए भी उन्होंने जोर दिया ।
नव स्थापित युनिक बेकरी कूल ७० लाख चालू पूँजी में निर्मित है, जहां अत्याधुनिक मसिन है । उद्योग के संचालक जौवाद अहमद ने कहा कि उद्योग में टोस्ट, पिंजा, बगरगर, सैन्डवीच, केक, प्रष्टीज, ब्रेड जैसे सामाग्री उत्पादन होगी । उन्होंने यह भी कहा कि युनिक बेकरी उद्योग वीरगंज में सबसे पहले स्थापित स्वचालित मसिन से निर्मित बेकरी उद्योग हो ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed