Sat. May 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के द्वारा जारी नए नक्शे पर नेपाल की आपत्ति

 

नेपाल ने भारत के नए राजनीतिक मानचित्र में कालापानी को भारतीय सीमा में कथित तौर पर दिखाए जाने पर आपत्ति जताई है। नेपाल का कहना है कि देश के सुदूर पश्चिमी इलाके स्थित कालापानी नेपाल की सीमा में है। स्थानीय मीडिया ने खबर दी थी कि कालापानी नेपाल के दारचुला जिले का हिस्सा है जबकि भारत के मानचित्र में इसे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का हिस्सा दिखाया गया है। भारत ने शनिवार को नया राजनीतिक मानचित्र जारी किया था।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘कालापानी का इलाका उसकी सीमा में आता है।’ मंत्रालय के बयान के मुताबिक, ‘विदेश सचिव स्तर की संयुक्त बैठक में भारत और नेपाल की सीमा संबंधी मुद्दों को संबंधित विशेषज्ञों की मदद से सुलझाने की जिम्मेदारी दोनों देशों के विदेश सचिवों को दी गई है। दोनों देशों के बीच सीमा संबंधित लंबित सभी मुद्दों को आपसी समझ से सुलझाने की जरूरत है और कोई भी एकतरफा कार्रवाई नेपाल सरकार को अस्वीकार्य है।’ विदेश मंत्रालय के अवर सचिव सुरेश अधिकारी से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मंत्रालय सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री नीति तथा कार्यक्रम को लेकर पूछे गए सवालों का देंगे जवाब

गौरतलब है कि इससे पहले भारत के नए नक्शे को देख पाकिस्तान बौखला गया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इस नक्शे को ‘गलत’ तथा कानूनी रूप से ‘अपुष्ट’ करार दिया था। भारत के नए मानचित्र में पूरे कश्मीर क्षेत्र को अपने हिस्से के रूप में दिखाया गया है। नए नक्शों में पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर नए बने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का हिस्सा है, जबकि गिलगित-बाल्टिस्तान लद्दाख क्षेत्र में है।

यह भी पढें   संसद का चिर हरण, राष्ट्रपति मौन : विजयकुमार पांडे का बालेंन शाह पर बड़ा हमला

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों के भी पूर्ण खिलाफ है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान इन राजनीतिक मानचित्रों को खारिज करता है, जो संयुक्त राष्ट्र के नक्शों के अनुरूप नहीं है। पाकिस्तान ने कहा कि भारत का कोई भी कदम जम्मू और कश्मीर की विवादित स्थिति को नहीं बदल सकता है, जिसे संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा मान्यता प्राप्त है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *