वेजीटेबल बिरयानी:-
श्रीमती रीता झा
वेजीटेबल बिरयानी
सामग्री
३ कटोरी चावल, १ कटोरी मटर, १ गाजर, १५-२० बीन्स, थोडी सी फूल गोभी, २ प्याज, १ टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट, ३-४ हरी मिर्च, आधा टी स्पून हल्दी, आधा टी स्पून देशी मिर्च पाउडर, ३-४ लौंग, थोडÞी सी जावित्री, २ टुकडे दालचीनी, १ टी स्पून सौंफ, ३-४ हरी इलाइची, आधा कप दही, थोडÞी सी हरी धनिया, थोडा पुदीना, तलने के लिए तेल, १ नींबू, बडी इलाइची थोडी सी, नमक स्वादानुसार।
विधि
१. सबसे पहले चावल को साफ करके धो लें।
२. एक पैन में तेल गरम कर एक-एक कर सब्जियों को तब तक प|mाई करें, जब तक वे आधी न पक जायें।
३. एक तवा लेकर सौंफ, दालचीनी, बडी इलाइची, लौंग, हरी इलाइची, जावित्री को थोडा सा भून लें। अब दही और भुने मसाले मिलाकर मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें।
४. एक पतीले में थोडा सा तेल लेकर प्याज को तब तक प|mाई करें जब तक वह सुनहरे भूरे रंग का न हो जाये।
५. अब इसमें मिलाएं नमक, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी, पिसा हुआ पेस्ट। अब इसे थोडी देर तक पकाएं।
६. अच्छी तरह पक जाने पर इसमें चावल डालकर थोडÞी देर तक चलाएं।
७. फिर थोडा सा पानी और पकाई गई सब्जियां मिलाएं। इसे अच्छी तरह पकने दें। अच्छी तरह पक जाने पर इसे ढककर गैस बंद कर दें। अब इसे परोसने वाले बर्तन में डालकर हरे धनिये, पुदीना, हरी मिर्च से सजाकर नीबू का रस डालकर गरमागरम परोसें।
कितने लोगों के लिए ४

