Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेविसंघ में नयां नेतृत्व, अध्यक्ष में राजीव ढुंगाना

 

काठमांडू, ३० जनवरी । नेपाली कांग्रेस संबद्ध भातृ संगठन नेपाल विद्यार्थी संघ ने नयां नेतृत्व प्राप्त किया है । पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा ने नेविसंघ तदर्थ समिति गठन करते हुए सुनसरी जिला निवासी ४८ वर्षीय राजीव ढुंगाना को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिया है ।
इसीतरह काठमांडू के मनोज श्रेष्ठ और पाल्पा की महेश्वरी कुंवर को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है । पार्टी मुख्य सचिव कृष्ण प्रसाद पौडेल एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि १२७ सदस्यीय समिति में आज बिहीबार देउवा की ओर से अध्यक्ष और दो महामन्त्री फाइनल हुए हैं । बांकी अन्य पदाधिकारी जल्द ही घोषणा की जाएगी ।
स्मरणीय है, नेविसंघ में पार्टी सभापति देउवा की ओर से सभापति के साथ ३ महामन्त्री, २ उपाध्यक्ष, २ सहमहामन्त्री, १ कोषाध्यक्ष और ४० सदस्य रहेंगे । इसीतरह वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल समूह से ३ महामन्त्री, २ उपाध्यक्ष, २ सहमहामन्त्री और ३५ सदस्य रहेंगे । कृष्णप्रसाद सिटौला समूह से २ महामन्त्री, २ उपाध्यक्ष, २ सहमहामन्त्री और ३० सदस्य रहेंगे । कहा गया है कि नेता विजयकमार गच्छदार की ओर से भी १ महामन्त्री सहित कुछ सदस्य रह सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed