Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दलित काे घर से निकालने वाले दम्पति गिरफ्तार

 

११ मार्च, काठमांडू ।

दलित कहते हुये डेरा खाली करने के लिये दबाब देने वाले दम्पति को प्रहरी ने नियन्त्रण में लिया है । दलित होने का पता चलने के बाद डेरा खाली करने के लिये निरन्तर दबाब देने वाले श्रीकृष्ण बिडारी और उनकी पत्नी राधिका बिडारी को प्रहरी ने नियन्त्रण में लिया है ।

महानगरीय प्रहरी वृत्त बालाजु ने राधिका को सोमवार गिरफ्तार किया और मंगलवार पति श्रीकृष्ण को वृत में आने के वक्त प्रहरी ने हिरासत में लिया है ।

यह भी पढें   एक मासूम का सवाल (लघुकथा)  : विनोदकुमार विमल

काठमांडू प्रहरी परिसर का प्रवक्ता डीएसपी होवीन्द्र बोगटी ने जानकारी दिया कि हिरासत में लिये गये दम्पति के ऊपर छुवाछुत विरुद्ध के कसुर में अनुसंधान चलाया जा रहा है ।

बिडारी का घर काठमांडू के नेपालटार में अवस्थित है । उसके घर में चार विद्यार्थी रह रहा था, जो दलित था । ये बात बिडारी लम्पति को बाद में पता चली । श्रीकृष्ण बिडारी गृह मन्त्रालय का शाखा अधिकृत है जो फिलहाल संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्रालय में कार्यरत है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com