Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काभ्रे के पनौती में अनिश्चितकालीन कर्फ्यु

 

१६ मार्च, काभ्रे । काभ्रे में एक टिपर के ठोकर से मां बेटी का निधन होने के बाद वहां का वातावरण विकराल होने से जिला प्रशासन कार्यालय काभ्रे ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यु का आदेश जारी किया है ।
प्रमुख जिला अधिकारी श्रवणकुमार तिमिल्सना ने जानकारी दिया कि मंगलवार सुबह ९ बजे से पनौती नगरपालिका का चारकिला को निश्चित कर कर्फ्यु आदेश जारी किया गया है ।
प्रजिअ तिमिल्सिना ने जानकारी दिया कि पनौती के पूर्व शंख जाने वाला रास्ता से चौकी तक ८०० मिटर क्षेत्र और पश्चिम में कुशादेवी जाने वाले रास्ते में १ किलोमिटर तक कर्फ्यु आदेश जारी किया गया है ।
पनौती बसपार्क में सोमबार बा ५ ख ५४८० नम्बर का टिपर ने खानीखोला गाउँपालिका वडा नम्बर १ की ३३ बर्षीय जुनिमाया गोले और उनकी ३ बर्षिया बेटी स्मारिका को ठोकर देने से मृत्यु हुयी थी ।
जिससे आक्रोशित स्थानीयवासी द्वारा प्रहरीबिट में तोड फोड तथा आगजानी किया गया । प्रदर्शनकारी और प्रहरी के बीच झडप होने तीन प्रहरी तथा चार स्थानीय गम्भीर घायल हो गया । परिस्थिति को सामान्य बनाने के लिये कर्फ्यु लगाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com