सिरहा के ९ व्यक्तियों का जनकपुर में परीक्षण, कोरोना नहीं मिला
१६ मार्च, जनकपुर । कोरोनावाइरस संक्रमण के आशंका में सिरहा से ९ लोगों को जनकपुर स्थित प्रादेशिक अस्पताल भेजा गया था परन्तु सामान्य उपचार के बाद वापस घर भेजा गया ।
सोमवार शाम को सिरहा नगरपालिका वडा नम्बर १० नरहैया से ९ रोगियों को कारोना के आशंका में जनकपुर अस्पताल भेजा गया था परन्तु कोरोना वाइरस नहीं दिखने पर उनलोगों का उपचार कर घर भेज दिया गया ।
कुछ दिन पहले वे लोग काम के सिलसिला में भारत के पंजाब आया था । उनलोगों में सदीै खांसी दिखने के बाद कोरोना संक्रमण का आशंका किया गया था ।
जानकी मेडिकल कलेज ने जानकारी दिया कि सिरहा से वे लोग इलाज के लिये यहां पर आये थे परन्तु यहां कोरोना संक्रमण का परीक्षण उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रादेशिक अस्पताल रेफर किया गया था ।
प्रादेशिक स्वास्थ्य विभाग का निर्देशक विजयकुमार झा ने बताया कि परिुक्षण के दौरान उनलोगों में सामान्य सर्दी खांसी और बुखार दिखा तो उसी हिसाब से सामान्य उपचार नियमित सेवन करने के लिये दवा दिया गया है ।

