Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लुंबिनी में मौजूद विदेशी संस्थाओं के मंदिरों में लटके ताले

 

दर्जनों देशों के आस्था का केंद्र लुंबिनी में कोरोना वायरस से सन्नाटा है। माया देवी मंदिर परिसर व आसपास के बाजारों की अधिकतर दुकानें बंद हो गई हैं। लुंबिनी में मौजूद श्रीलंका, कंबोडिया, विएतनाम, थाईलैंड, म्यांमार, जापान, चीन, कोरिया, जर्मनी व तिब्बत आदि देशों की मदद से बने करीब 16 मंदिरों के नियमित विदेशी स्टाफ अपने देश वापस लौट गए हैं। वहां अब केवल स्थानीय स्टाफ ही बचे हैं। विदेशी मंदिर संस्थान के मैनेजर राजन खड़का ने बताया कि लुंबिनी में करीब 2000 विदेशी नियमित स्टाफ शामिल थे। जो कि कोरोना आपदा के कारण अपने देश वापस चले गए हैं। लुंबिनी के पर्यटन व होटल व्यवसाय से जुड़े ओमप्रकाश, अर्जुन व अवधेश ने बताया कि 15 मार्च के बाद कोई भी भारतीय या अन्य विदेशी यात्री समूह लुंबिनी नहीं आया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com