चैत्र मसान्त तक सभी स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय बन्द, एसईई परीक्षा सुरक्षा के साथ सम्पन्न करने का निर्णय
काठमाडौं : ५ चैत्र
विश्वभर कोरोना (कोभिड–१९)के त्रास का प्रभाव नेपाल के विभिन्न क्षेत्र में पड रहा है । कोरोना संक्रमण तथा रोकथाम के लिए सरकार ने विभिन्न कार्यक्रम सार्वजनिक किया है।
उपप्रधान तथा रक्षामन्त्री ईश्वर पोखरेल के संयोजकत्वमा गठित कोरोना संक्रमण, रोकथाम तथा नियन्त्रणसम्बन्धी उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक ने बुधबार १५ बुँदे निर्णय किया है । सरकार ने चैत मसान्त तक सभी विद्यालय और कालेज बन्द करने का निर्णय किया है ।
‘चैत ६ गते से सञ्चालित हाेने वाला एसईई परीक्षा प्रत्येक केन्द्राें में स्वास्थ्य जाँचसहित का हेल्थ डेस्क स्थापना कर सुरक्षित एवम् व्यवस्थित रुप में सम्पन्न किया जाय’, बैठक के बाद सार्वजनिक विज्ञप्ति मे उल्लेखित है, ‘लेकिन बाल विकास केन्द्र, आधारभूत तथा माध्यमिक विद्यालय तथा विश्वविद्यालयाें में पठनपाठन २०७६ चैत मसान्त तक के लिए बंद किया जाय ।’
प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् के कार्यालय सिंहदरबार में हुए बैठक में कारोना के विषय में भ्रम फैलाने और सामान छिपाने वालाें पर कारबाही करने जैसे विभिन्न १५ बुँदे निर्णय किया गया है । समिति के संयोजक उपप्रधानमन्त्री पोखरेलसहित स्वास्थ्यमन्त्री भानुभक्त ढकाल, शिक्षामन्त्री गिरिराजमणि पोखरेल, परराष्ट्रमन्त्री प्रदीप ज्ञवाली, गृहमन्त्री रामबहादुर थापालगायत उच्च सरकारी अधिकारी की उपस्थिति थी।
चीन के वुहान से फैले कोरोना विश्व के १६३ देश में फैल चुका है भारत में इसकी वजह से तीन लाेगाें की मृत्यु हाे चुकी है इस अवस्था में नई रणनीति बनाने की योजना सहित उच्चस्तरीय समिति की बैठक हुई थी।




