सरकारी काम को नकारात्मक प्रचार ना करेंः नेकपा
काठमांडू, २८ मार्च । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) ने पार्टी कार्यकर्ता को सम्बोधन करते हुए कहा है कि कोरोना वायरसर (कोभिड–१९) के विरुद्ध सरकार द्वारा संपादित काम–कारवाही को विरोध ना करें । पार्टी के अन्दर से ही हो रहे आलोचना को मध्यनजर करते हुए विशेष सर्कुलर मार्फत नेकपा ने कहा है कि सरकार के विरुद्ध हो रहे आलोचना और भ्रम को तत्काल बंद करना चाहिए ।
नेकपा ने अपने सर्कुल में कहा है– ‘संकीर्ण स्वार्थ में रहकर भ्रम सिर्जना करनेवाले हो या सीमित साधन–स्रोत के बाबदूत भी सरकार द्वारा सम्पादित प्रभावकारी कार्य को भी आलोचना करनेवालो की हरकत, ऐसी नकरात्मक प्रवृत्ति कदापी स्वीकार नहीं है ।’ नेकपा ने अपने पार्टी कार्यकर्ता को निर्देशन दिया है कि सरकारी निकाय, प्रदेश सरकार और स्थानीय सरकार के साथ समन्वय और सहकार्य कर प्रयोगशाला, अस्थायी उपचार केन्द्र, क्वारेन्टाइन जैसे पूर्वाधार निर्माण में सहयोग किया जाए ।
नेकपा ने यह भी कहा है कि पार्टी द्वारा दूसरा निर्देशन जारी ना होने तक के लिए जनवर्गीय संगठनों की बैठक, भेला, सदस्यता नवीकरण जैसे सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थगित किया जाए ।

