ट्विंकल खन्ना को पड़ गई थी कोरोना की भनक, 2015 में की थी भविष्यवाणी- ये रहा सबूत ….
कोरोना वायरस को लेकर विश्वभर में उथल पुथल मची है। दुनिया के वैज्ञानिक दिन-रात इस महामारी की वैक्सीन ढूंढने में जुटे हैं तो वहीं हर देश हर संभव कोशिश इससे निपटने की कर रहा है। ऐसे में अक्षय कुमार की पत्नी ट्विकंल खन्ना का एक पोस्ट वायरल हो रहा है।
कोरोना वायरस के चलते आज विश्वभर में जो क्वांरटाइन और लॉकडाउन के हाल हुए उसकी घोषणा ट्विंकल खन्ना ने 2015 में ही कर दी थी। ऐसा उनके पोस्ट के जरिए मालूम पड़ता है।
ट्विंकल खन्ना की भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट एक्ट्रेस ने शेयर किया। उन्होंने कहा कि अपने लेख के जरिए मैंने 2015 में मौजूदा स्थिति जैसा एक रफ आइडिया अपनी एडिटर से साझा किया था।
ये भी कहा ट्विंकल खन्ना ने अपने 2015 में लिखे उस आर्टिकल से जुड़ी फोटो शेयर की और बताया कि उस समय एडिटर ने इस स्टोरी को अस्वीकार कर दिया था कि ये दूर की बात है और इसे अभी लिखने का औचित्य नहीं। लेकिन आज इसी दूर की कौड़ी पर कौन हंस रहा है।
आर्टिकल में क्वांरटाइन का जिक्र आज क्वारंटाइन और लॉकडाउन शब्द से हर कोई परिचित है। इन शब्दों का अर्थ कम पड़ा लिखा या अनपढ़ भी जान गया है। कोरोना के चलते लॉकडाउन जारी है और ट्विंकल ने इसी स्थिति को लेकर अपना आर्टिकल लिखा था।
क्या लिखा था ट्विंकल खन्ना ने सीधे इस आर्टिकल के मूल अंश पर आए तो ये बैक्टरिया के प्रकोप और चिंता से जुड़ा है। आखिरी पारा से साफ होता है कि ये स्टोरी क्या है। इस आर्टिकल के अंत में लिखा है कि देश में उथल-पुथल हो सकती है और क्वारंटाइन में लोगों को रहना पड़ेगा। एयरपोर्ट बंद हो जाएंगे और इंफेक्टिड लोगों को कैंप में ले जाया जाएगा और कुछ मर जाएंगे। वैज्ञानिक इस सकंट से निकालने में जुटे होंगे।

