मायादेवी फाउण्डेशन , बास रूपन्देही द्वारा आँख अस्पताल में “पीपीई” सहयोग
हिमालिनी संवादाता रुपन्देही । रुपन्देही जिल्ला भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका वडा नम्बर 3 इस्तिथ रण अम्बिका शाह आँख अस्पताल के विकास समिति अध्यक्ष सागर प्रताप राणा को मायादेवी फाउण्डेशन च्यारीटेबल रुपन्देही , बागेश्वरी असल शासन (बास)रुपन्देही के संयुक्त द्धारा 7 पिस पर्सनल प्रोटेक्टिभ इक्युपमेन्ट “पीपीई” और 4 सौ सर्जिकल मास्क, 50 पीस स्यानिटाइजर सहयोग किया गया हैं । मायादेवी च्यारिटेबल फाउण्डेशन रुपन्देही अध्यक्ष रवि कुमार रौनियार ने बताया है कि विश्व मे फैला महामारी कोरोना भाइरस को मद्धे नजर रखते हुये आज संयुक्त टीम द्वारा आँख के उपचार जैसे आपरेशन , चेकअप लगायत विभिन्न कार्य करने के क्रम में उपचार पीडित से दुरी बाध्यता बस नहीं बना सकते हैं चिकित्सको उनकी सुरक्षा के लिए “पीपीई” और 4 सौ सर्जिकल मास्क, 50 पीस स्यानिटाइजर को सहयोग किया गया है ।और च्यारिटेबल फाउण्डेशन का मुख्य उद्धेश्य है की क्षेत्र अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति नहीं रहेगा भुखा और वृद्ध वृद्धा को आश्रम से मुक्त करने का संकल्प किया है और पूरा कर के दिखाएगे। बास रुपन्देही संस्था की कार्यकारी निर्देशक विजया खत्री ने बताया है कि मायादेवी फाउण्डेशन च्यारीटेबल रुपन्देही , बागेश्वरी असल शासन (बास)रुपन्देही के संयुक्त मे विगत दिनो मे विश्व महामारी कोरोना भाइरस सम्बन्धित मुख्य चौक चौक पर संयुक्त टीम के सदस्य द्धारा स्टाल लगा कर सार्वजनिक जनचेतना , चेकअप जैसे कार्य किया गया है वितरण मे श्रवण कान्दु ,विकास जैसवाल उपस्थित रहे ।

