Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39 से बढ़कर 58 हो गई

 

बिहार में वैश्विक महामारी कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार सुबह सीवान जिले के दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह अब राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 60 हो गई है। इससे पहले गुरुवार को सुबह से देर रात तक कुल 19 नए संक्रमितों की पहचान की गई। सैंपल जांच में सभी में कोरोना पाजिटिव पाया गया। ओमान से सीवान के रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में आए एक संक्रमित व्यक्ति ने आइसोलेशन में नहीं जाकर अपनी पहचान छिपाए रखी। इससे उसने एक ही परिवार के 21 लोगों को संक्रमित कर दिया।

गत 30 मार्च को कोरोना के छह मरीज मिले थे। वही, 7 अप्रैल को भी बिहार में एक ही दिन में कोरोना छह मरीज सामने आए थे। बिहार में गुरुवार को 19 नए मरीजों के सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 39 से बढ़कर 58 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि इनमें अधिकांश की यात्रा इतिहास या संक्रमण के विस्तार की पहचान कर ली गई है।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं गिरफ्तार

बेगूसराय में 15 व 18 वर्ष के दो लड़कों के सैंपल पॉजिटिव
उधर, बेगूसराय के बछवाड़ा इलाके में 15 और 18 वर्ष के दो लड़कों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री या किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने की पहचान की जा रही है। बेगूसराय से मिली जानकारी के मुताबिक इस तरह जिले के एक गांव में जमात चलाने के दौरान पकड़े गए कुल 10 युवकों में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या अब चार हो गई है। एक दिन पूर्व ही जमात में शामिल युवकों में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। दोनों जमात से जुड़े थे।

यह भी पढें   सात राजनीतिक दल मिलकर ‘अग्रगामी मोर्चा’ के गठन की अंतिम तैयारी में जुटे

चार जिलों को संवेदनशील माना जा रहा है
विभागीय सूत्रों ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर चार जिलों को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। इनमें सीवान, मुंगेर, पटना व गया शामिल हैं। हालांकि नवादा समेत बिहार के कुल 11 जिले कोरोना के प्रभाव क्षेत्र में शामिल हो चुके हैं।

पटना-बेगूसराय की सीमा को सील किया गया
बेगूसराय में कोरोना के दो मरीज मिलने के बाद पटना-बेगूसराय सीमा को सील कर दिया गया है। अन्य मार्ग पर भी वाहनों की र्चेंकग शुरू कर दी गई है। पटना जिले से सटे एक गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मरीज विदेश से पटना लौटा था। पटना होकर ही वह अपने घर बेगूसराय गया था। इस दौरान पटना में कहां-कहां रुका, किसके संपर्क में आया, किस रास्ते से गांव लौटा, इसकी जानकारी ली जा रही है। डीएम कुमार रवि ने पटना-बेगूसराय सीमा पर वैसे ही वाहनों को आने-जाने की इजाजत दी है, जो अति आवश्यक सेवा में लगे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com