Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लकडाउन कार्यान्वयन के लिए भैरहवा में सेना परिचालन

 

भैरहवा, १७ अप्रील । कोरोना वायरस रोकथाम और नियन्त्रण के लिए सरकार ने देशव्यापी लकडाउन घोषणा किया है । लेकिन लकडाउन पूर्ण रुप में कार्यान्वयन नहीं हो पा रहा है, बाध्यतावस लोग रातों–रात पैदल चल रहे हैं । ऐसी ही पृष्ठभूमि में लकडाउन कार्यान्वयन के लिए भैरहवा में नेपाली सेना परिचालन की गई है ।
विशेषतः भारतीय सीमा से होनेवाला आवत–जावत को पूर्ण रुप से कार्यान्वयन के लिए रुपन्देही प्रशासन ने सेना परिचालन करने का निर्णय लिया है । प्रमुख जिला अधिकारी महादेव पन्थ का कहना है कि स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की आग्रह यहां व्यापक उलंघन हो रहा है, जिसके चलते सेना परिचालन की बाध्यता हो गई है ।
प्रमुख जिला अधिकारी पन्थ ने कहा– ‘नगरपालिका और नेपाल पुलिस ने बारबार माइकिङ से लकडाउन पालना के लिए आग्रह किया गया है । लेकिन भारतीय बाजार और सुनौली लगायत खुला सीमा क्षेत्र में पालना नहीं हो रहा है, संभावित कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत कर लकडाउन पालना के लिए सेना परिचालन की गई है ।’
सेना परिचालन होने के बाद लकडाउन कार्यन्वयन में आया है । रुपन्देही प्रशासन को कहना है कि एम्बुलेन्स, सुरक्षा निकाय की गाडी, खाद्यान्न और प्रेस संबंधी गाडी निर्वाध रुप में संचालित है, बांकी अन्य सभी सवारी साधन संचलन में प्रतिबंध है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com