कविता महोत्सव के लिए प्रज्ञा प्रतिष्ठान द्वारा कविता पेश करने के लिए आह्वान
काठमांडू, २२ अप्रील । नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान ने कविता महोत्सव के लिए साहित्यकारों को कविता पेश करने के लिए आह्वान किया है । आगामी आषढ़ ९ गते प्रतिष्ठान की ६३वें वार्षिकोत्सव है । वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजन होनेवाला राष्ट्रीय कविता महोत्सव २०७७ के लिए कविता आह्वान किया गया है । प्रतिष्ठान ने एक सूचना जारी करते हुए कहा है कि कविता अधिक से अधिक १५० शब्द का होनी चाहिए और जेष्ठ २५ गते के भीतर प्रतिष्ठान में प्राप्त होना जरुरी है ।
महोत्सव के लिए पेश कविता मौलिक होना जरुरी । इससे पहले कई प्रकाशित–प्रसारित कविता को महोत्सव में सहभागिता नहीं मिलेगी और महोत्सव सम्पन्न ना होने तक उक्त कविता कई भी छपवाने कि और प्रसारण करने की अनुमति नहीं है । महोत्सव में सहभागियों में से प्रथम कवि को स्वर्णपदक सहित नगद ३० हजार, द्वितीय कवि को रजत पदक सहित २५ हजार और तृतीय (३ कवि) को प्रति व्यक्ति कास्य पदक सहित नगद २० हजार रुपैयां प्रदान की जाएगी ।
प्रतिष्ठान के सदस्य सचिव जगत प्रसाद उपाध्याय ने कहा है कि अगर कोरोना वायरस के कारण परिस्थित सहज नहीं रहेगा तो कार्यक्रम मिति में फेरबदल हो सकती है ।


