जनकपुर और उदयपुर निवासी थप दो व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, कूल संख्या ४७
काठमांडू, २३ अप्रील । नेपाल में थप २ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । बिहीबार स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने इस बात को पुष्टी की है । मन्त्रालय में आयोजित मीडिया ब्रिफिङ में मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा कहा कि संक्रमित व्यक्ति जनकपुर और उदयपुर निवासी हैं । डा. देवकोटा के अनुसार उदयपुर निवासी ५५ वर्षीया महिला और जनकपुर निवासी १४ वर्षीय किशोर में कोरोना संक्रमण है ।
र्यापीड टेस्ट में लोगों में कोरोना पोजेटिभ दिखाई दी थी । बाद नमूना काठमांडू लाकर पुनः परीक्षण की गई थी । संक्रमित दोनों की स्वास्थ्य अवस्था सामान्य है । डा. देवकोटा ने कहा कि नेपाल में कूल संक्रमितों की संख्या ४७ पहुँच गई है और उसमें से ९ व्यक्ति उपचार के बाद ठीक होकर अपने घर वापस भी हो चुके हैं ।

