Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कान्दु वैश्य सेवा समिति द्वारा कोरोना: असहाय परिवार को खाद्यान सामाग्री सहयोग 

 
महेश गुप्ता रुपन्देही । रुपन्देही जिला भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका वड़ा नंबर 6 स्थित कान्दु वैश्य सेवा समिति रुपन्देही कार्यालय  द्वारा सिद्धार्थ नगरपालिका अंतर्गत 40 असहाय परिवार को खाद्यान सामाग्री  जिसमे चावल ,दाल ,साबुन, सोयाबिन,तेल,सरफ,आलु,प्याज सहयोग किया है ।कान्दु वैश्य सेवा समिति रुपन्देही अध्यक्ष श्रीराम गुप्ता ने बताया है की विश्व में फैला कोरोना महामारी भाइरस की वजह सिद्धार्थनगर पालिका अंतर्गत  मजदुर व असहय परिवार व्यक्ति जो हर दिन रोजगार कर खाने वाले परिवार द्धारा लकडाउन का पूर्ण रूप से पालन करने वाले परिवार के लोगों को आज कान्दु वैश्य सेवा समिति रुपन्देही द्धारा  40 परिवार लोगों को खाद्यान सामाग्री सहयोग किया गया है जिससे उनके खाने में थोडा राहत मिल सकेगा और इसके पहले 15,500 का भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका अध्यक्ष हरि प्रसाद अधिकारी द्धारा कोरोना राहत कोष अस्थापना किया गया है जिसमे चेक द्धारा 15 हजार 5 सौ का सहयोग किया गया था ।खाद्यान सामाग्री को समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन लाल कांदू , महासचिव बेचन प्रसाद गुप्ता,जिला सदस्य मनोज कुमार कांदू ,शिव शंकर गुप्ता, दशरथ प्रसाद कांदू , सि.न.पा. वडा नम्बर 6 अध्यक्ष विरेन्द्रनाथ श्रीवास्तव , प्राइम टेलिभिजन रूपन्देही विशेष संवादाता रविन्द्र प्रताप गुप्ता, जगन्नाथ कान्दु, कैलाश प्रसाद कान्दु,विशेष प्रदेश नंबर 5  समिति के अध्यक्ष आनंद प्रसाद गुप्ता के उपस्थिति में वितरण किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com