Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापानी महिला ओलंपियनों को बांस से पीटते हैं कोच

 

टोक्यो। अब तक चीन में कोचिंग के दौरान कोचों के खिलाड़ियों पर अमानवीय व्यवहार करने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन अब जापान में भी कई खिलाडि़यों ने अपने कोचों की बर्बरता की शिकायत की है। जापान की महिला ओलंपिक जूडो खिलाड़ियों ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके कोचों ने बांस की तलवार से पीटा और तमाचे भी जड़े।

एक सप्ताह पहले ही एक स्कूली छात्र के खुदकुशी करने से इस तरह की कड़ी सजा पर देश में बहस छिड़ी हुई है। 15 जूडो खिलाड़ियों के दल ने जापानी ओलंपिक समिति से पिछले महीने शिकायत की थी कि टीम के मुख्य कोच उन्हें दंड के तौर पर शारीरिक यातना देते हैं। इसमें लंदन ओलंपिक में खेलने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कोच युजी सोनोडा लगातार उन्हें प्रताड़ित करते हैं और चेहरे पर तमाचे मारने के अलावा बांस की मोटी तलवारों से पीटते भी हैं। बांस की इन तलावारों को एक जापानी मार्शल आर्ट किंडो में इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि कइयों को चोटिल होने पर भी खेलने के लिए बाध्य किया जाता है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन नहीं जा रहे लुम्बिनी

ऑल जापान जूडो फेडरेशन [एजेजेएफ] के प्रमुख कोशि ओनोजावा ने कहा कि महासंघ ने मुख्य कोच सोनोडा और अन्य कोचों को चेतावनी दी है, जिन्होंने कई आरोप स्वीकार किए हैं। उन्होंने कहा, हमने राष्ट्रीय महिला टीम के मुख्य कोच सोनोडा के बारे में सूचना मिली है कि वह खिलाड़ियों को प्रताड़ित करते हैं। ओनोजावा ने कहा कि हमने एजेजेएफ को मामले की जांच करने और अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो प्रशिक्षण के तरीके सुधारने के लिए कहा है। जापानी महिलाओं ने लंदन ओलंपिक में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था जो उनके बीजिंग ओलंपिक 2008 में जीते पदकों की तुलना में कम था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *