Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वामदेव को सांसद् बनाने का निर्णय, पाल्पा–१ से निर्वाचित कराने की तैयारी

 

काठमांडू, ३ मई । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) ने पार्टी उपाध्यक्ष वामदेव गौतम को प्रतिनिधिसभा सदस्य (सांसद्) बनाने का निर्णय किया है । प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि कोरोना संक्रमण संबंधी महामारी खत्तम होने के बाद पार्टी उपाध्यक्ष को उपर्युक्त समय में प्रतिनिधिसभा में लाया जाएगा । इसके लिए पार्टी सचिवालय के अन्य सदस्य भी राजी हो गए हैं । शनिबार सम्पन्न पार्टी सचिवालय बैठक में नेताओं के बीच यह सहमति बनी है । बैठक में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने सरकार संचालन तथा पार्टी संचालन में हो रहे त्रुटी के प्रति आत्मालोचना भी किया है ।
बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा– ‘पार्टी को एकताबद्ध रखने के लिए, विधि और पद्धति के अनुसार पार्टी संचालन के लिए, पार्टी की मार्गदर्शक सिद्धान्त के अनुसार सरकार संचालन के लिए, सरकार को देश और जनतामुखी बनाने के लिए, समाजवाद उन्मुख आर्थिक रुपान्तरण के लिए दृढ़तापूर्वक हम लोग आगे बढ़ेगे, पार्टी पदाधिकारी के बीच इसी विषय में सहमति हुई है । पार्टी तथा सरकार संचालन में जो त्रुटी हुई है, उसमें प्रधानमन्त्री ओली ने भी आत्मालोचना किया है ।’ नेता श्रेष्ठ के अनुसार दूसरे पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल लगायत अन्य नेताओं ने भी अपनी–अपनी गलती पर आत्मलोचना किया है ।
इधर पार्टी सचिवालय सदस्यों के बीच पार्टी उपाध्यक्ष गौतम को प्रतिनिधिसभा में लाने का निर्णय होते ही राजनीतिक वृत्त में गौतम कहां से निर्वाचित होकर सांसद् बनेंगे ? इस विषय में चर्चा शुरु होने लगी है । गौतम को प्रतिनिधिसभा में लाने के लिए इससे पहले पार्टी की ओर से निर्वाचित किसी भी सांसद् को इस्तिफा देना पड़ेगा । उसके बाद ही खाली निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव करना पड़गा, जहां से गौतम को निर्वाचित किया जा सके । इस्के लिए नेकपा के भीतर चर्चा है कि पाल्पा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित नेकपा के सांसद् दलबहादुर राना को इस्तिफा देने के लिए कहा गया है ।
कहा जाता है कि पार्टी महासचिव विष्णु पौडेल द्वारा कहने पर राना भी गौतम के लिए सांसद् पद से इस्तिफा देने के लिए तैयार हो चुके हैं । लेकिन राना ने औपरिक रुप में इस बात को पुष्टी नहीं किया है । उनका तो कहना है कि इसके लिए अभी तक कोई भी सहमति नहीं बनी है । इसतरह का समाचार सार्वजनिक होते ही सांसद् राना ने अपने फेशबुक पोस्ट में कहा है कि गौतम के लिए उक्त क्षेत्री खाली करने के लिए कोई भी विचार–विमर्श नहीं हुई है । लेकिन नेकपा के कार्यकर्ताओं के बीच यही चर्चा हो रही है अब गौतम पाल्पा–१ से निर्वाचित होकर सांसद् बनेंगे और उसके बाद प्रधानमन्त्री भी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *