Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन जल्द ही, 9 मई रात 9 बजे से होगा रजिस्ट्रेशन शुरु

 

टीवी पर प्रसारित होने वाले फेमस क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार का सीजन भी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ही होस्ट करेंगे और सोनी टीवी ने इस शो का प्रोमो भी जारी कर दिया है। इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने नए शो का ऐलान कर दिया है, जो कि जल्द ही आने वाला है। साथ ही रजिस्ट्रेशन को लेकर अहम जानकारी भी दी है, जो शो में जाने के इच्छुक कंटेस्टेंट्स के लिए उपयोगी साबित होगी।

यह भी पढें   जैन महिला ग्रुप के 11 दिवसीय प्रभु भक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ, 21 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन

सोनी टीवी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- ‘हर चीज़ को ब्रैक लग सकता है पर सपनों को ब्रैक नहीं लग सकता है। आपके सपनों को उड़ान देने फिर आ रहे हैं अमिताभ बच्चन लेकर केबीसी 12। रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे 9 मई रात 9 बजे से सिर्फ सोनी टीवी पर।

केबीसी के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 9 मई रात 9 बजे से शुरू होने वाली है। 9 मई को रजिस्ट्रेशन को लेकर आगे की जानकारी शेयर की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया 22 मई तक चलेगी। खबरें आ रही हैं कि पहले सोनी टीवी पर सवाल पूछे जाएंगे और इस बार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एसएमएस या सोनीलिव के जरिए ऑनलाइन ही होगी। इसके बाद लोगों से संपर्क किया जाएगा, लेकिन कोरोना वायरस के डर की वजह से आगे की प्रक्रिया भी ऑनलाइन माध्यम से ही की जाएगी।

यह भी पढें   अपनी जीत के बाद थापा चले पार्टी कार्यालय सानेपा

कैसे होगा सलेक्शन

पहले सवालों के जवाबों के आधार पर उम्मीदवारों को चयन होगा और इसके बाद सामान्य ज्ञान की ऑनलाइन परीक्षा भी हो सकती है। इसके बाद जो इंटरव्यू होगा, वो भी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से करवाया जाएगा। इस बार सबसे खास बात यह है कि प्रोमो रिकॉर्डिंग से लेकर प्रतिभागियों के चुनाव तक पूरी प्रोसेस घर बैठे डिजिटल माध्यम से होगी। प्रोमो भी घर पर ही शूट किया गया है और आगे की प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com