Sun. May 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 295 तक पहुंची, दो की मौत

 

काठमांडू।

प्रदेश 1 में रविवार को तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दो विराटनगर में और एक धनकुटा में पाया गया है।

सामाजिक विकास राज्य मंत्री जीवन घिमिरे,  के अनुसार, बीपी कोइराला इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज धरान में किए  गए  परीक्षण में यह  पुष्टि की है ।

मोरंग के बिराटनगर के एक 29 वर्षीय महिला और 36 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना पायाा गया है। इसी तरह धनकुटा में 34 साल की महिला में कोरोना संक्रमण मिला है। इस समय, प्रदेश 1 में कोरोना संक्रमणों की संख्या 39 तक पहुंच गई है। उनमें से 17 को इलाज के बाद रैफर कर दिया है।

यह भी पढें   राष्ट्रपति द्वारा सभी ८ अध्यादेश जारी

इस बीच, तीन संक्रमित लोगों को शामिल करने के साथ, नेपाल में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 295 तक पहुंच गई है। संक्रमित लोगों में से दो की मौत हो गई है और 36 ठीक होकर घर लौट आए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *