Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन के नए सुरक्षा कानून को लेकर हांगकांग में विरोध प्रदर्शन तेज

 

हांगकांग पुलिस ने चीन द्वारा शहर के लिए प्रस्तावित सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की। हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों ने चीन के पिछले हफ्ते के इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है .चीन की राष्ट्रीय संसद के शुक्रवार 22 मई को शुरू हुए सत्र के पहले दिन सौंपे गए इस प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य अलगाववादियों और विध्वंसक गतिविधियों को रोकने के साथ ही अर्धस्वायत्त क्षेत्र में विदेशी हस्तक्षेप पर रोक लगाना है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – रोनाल्डो के शानदार दो गोल, पुर्तगाल की ५–० से जीत

आलोचकों ने इसे ”एक देश, दो व्यवस्थाओं” की रूपरेखा के खिलाफ बताया है जो शहर को वो आजादी देता है जो चीनी भूभाग में लोगों को हासिल नहीं है। रविवार दोपहर को काले कपड़े पहने हुए प्रदर्शनकारी मशहूर ”शॉपिंग डिस्ट्रिक्ट कॉजवे बे” में एकत्रित हुए और प्रस्तावित कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।

protests intensify in hong kong over new security law
प्रदर्शनकारियों ने हांगकांग के साथ खड़े हों, हांगकांग को आजाद करो और हमारे दौर की क्रांति जैसे नारे लगाए। यह प्रदर्शन हांगकांग में पिछले साल महीनों तक चले लोकतंत्र समर्थक आंदोलन का हिस्सा है जिसने कई बार पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प का रूप भी ले लिया था।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन – उम्मीदवारों के प्रस्तावकों और समर्थकों के लिए नियम सार्वजनिक

protests intensify in hong kong over new security law
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की चेतावनी देने के लिए नीले झंडे दिखाए और बाद में आंसू गैस के कई गोले दागे। बाद में उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार भी की। पुलिस ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि कम से कम 120 लोगों को गिरफ्तार किया गया और ज्यादातर पर गैरकानूनी ढंग से एकत्र होने का आरोप लगाया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *