Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

परिवर्तन तो नियम है : रंजू गुप्ता

 

परिवर्तन तो नियम है ।
पर यह कैसा है परिवर्तन ?
जाने कैसी महामारी फैली
कर गई कैद घरो में सबको
सारा विश्व मौन हो गया
शिथिल बेजान मानव हो गए
चारो ओर सन्नाटा छा गया
मानव डर के घर में बैठ गए
परिवर्तन तो सुना था
पर यह कैसा है परिवर्तन ?
आज कुदरत भी मना रहा उत्सव
चारो और फैली वसंत की हरियाली
मुस्कुरा रहे है प्रत्येक पुष्प ऐसे
मानव की दुर्दशा पर जैसे
प्रकृति से खिलवाड करना
महंगा पड सकता है मानव
उसी का परिणाम हैं शायद
भुगत रहे है मानव
परिवर्तन तो सुना था
पर यह कैसा है परिवर्तन ?
काले मेघो से भरा गगन
गरजनाद करते बादल
दामिनी भी चुप कहाँ है बैठी
मानव की इस विवशता पर
मानो वो भी हँस रहे हमपर
परिवर्तन तो सुना था
पर यह कैसा है परिवर्तन ?

यह भी पढें   एसीसी प्रीमियर लीग – नेपाल की लगातार तीसरी जीत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com