स्वास्थ्य संकटकाल घोषणा करने की तैयारी
काठमांडू, ४ जून । सरकार ने देश में स्वास्थ्य संकटकाल घोषणा करने की तैयारी की है । इसके लिए स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने घोषणा संबंधी प्रस्ताव मन्त्रिपरिषद् में ले जाने का निर्णय किया है । बुधबार स्वास्थ्य मन्त्रालय में सम्पन्न बैठक ने यह निर्णय किया है ।
बैठक में सहभागी पदाधिकारियों का कहना है कि देशभर २ हजार से अधिक कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति पहचान में आए हैं, इसके चलते संक्रामक रोग ऐन २०२० अन्तर्गत हेल्थ इमर्जेन्सी घोषण करने की तैयारी सरकार ने की है । उक्त उन की दफा २ में उल्लेख है कि नेपाल भर या देश के कुछ भू–भाग में रहनेवाले लोगों के बीच संक्रामक रोग फैलने की संभावना दिखाई देती है तो सरकार की ओर से रोग नियन्त्रण और रोकथाम के लिए आवश्यक आदेश जारी किया जा सकता है ।
इसी प्रावधान के अनुसार स्वास्थ्य मन्त्रालय की सिफारिश में सरकार ने हेल्थ इमर्जेन्सी घोषणा करने की तैयारी की है । स्वास्थ्य मन्त्रालय कोभिड इन्सिडेन्ट कमाण्ड सिस्टम के प्रमुख डा. गुणराज लोहनी का कहना है कि हेल्थ इमर्जेन्सी संबंधी मापदण्ड मन्त्रिपरिषद् से पास होने के बाद लागू की जाएगी ।

