Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फ्लॉयड की मौत के बाद कई अमेरिकी राज्यों में पुलिस सुधार की कवायद शुरू

 

अमेरिका के न्यूयॉर्क प्रांत की विधायिका ने बुधवार को पुलिस सुधार संबंधी एक बिल पर अपनी मुहर लगा दी। इस बिल के पारित होने से दशक भर पुराना एक ऐसा कानूनी प्रावधान खत्म हो गया, जिससे कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुशासनात्मक रिकार्ड को गुप्त रखा जाता था। अब नए प्रावधान के तहत अधिकारियों के रिकॉर्ड और गलत बर्ताव की शिकायतों को सार्वजनिक करना पड़ेगा।

न्यूयॉर्क प्रांत के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने कहा कि वह इस बिल पर हस्ताक्षर करेंगे। उन्होंने हाल में पुलिस सुधार का समर्थन किया था। पुलिस हिरासत में फ्लॉयड की मौत के बाद कई अमेरिकी राज्यों में पुलिस सुधार की कवायद शुरू हो गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed