Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विद्यार्थियों से शुल्क वसूल ना करने के लिए शिक्षा मन्त्रालय ने दिया निर्देशन

 

काठमांडू, २३ जून । कोभीड–१९ वायरस से सिर्जित परिस्थिति के कारण तीन महीनों से लकडाउन है और सम्पूर्ण शैक्षिक संस्थाएं बंद है । लेकिन कई निजी शिक्षालय विद्यार्थियों से लकडाउन अवधि में भी शुल्क वसूल करने में क्रियाशील हो गए हैं । इसी तथ्य को दृष्टिगत करते हुए शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्रालय ने विद्यार्थियों से शुल्क वसूल ना करने के लिए निर्देशन जारी किया है ।
मन्त्रालय के प्रवक्ता एवं सह–सचिव दीपक शर्मा की ओर से सोमबार एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा गया है कि नेपाल सरकार, मन्त्रिपरिषद् निर्णय अनुसार सेवा और कार्य के अलवा विद्यालय के साथ संबंधित सभी गतिविधि स्थगित है, ऐसी अवस्था में ‘वैकल्पिक प्रणाली से अध्यायपन और सहजीकरण निर्देशिका, २०७७’ के विपरित क्रियाकलाप संचालन ना किया जाए । स्मरणीय है, गत जेष्ठ १८ गते जारी निर्देशिका में वैकल्पिक शिक्षण विधि के लिए शुल्क लेने की प्रावधान नहीं है ।
इधर सरकारी निर्णय विपरित निजी विद्यालय संचालकों की संस्था की ओर से सार्वजनिक आग्रह करते हुए कहा गया था कि सामाजिक दूरी कायम करते हुए विद्यार्थियों की अभिलेखीकरण और वक्यौता शुल्क दिया जाए । जिसके चलते अभिभावक वर्ग दबाव में पड़ गए थे । ऐसी ही पृष्ठभूमि में शिक्षा मन्त्रालय ने विज्ञप्ति जारी करते हुए ऐसा ना करने के लिए आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *