कोरोना संक्रमित १४ व्यक्ति की मृत्यु, मरनेवालों की संख्या २७१ पहुँच गई
काठमांडू, ४ सितम्बर । पिछली बार नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमित १४ व्यक्तियों की मृत्यु हुई । शुक्रबार स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने इस बात को पुष्टी की है । मन्त्रालय के प्रवक्ता प्रा.डा. जागेश्वर गौतम के अनुसार नयां मृतकों के साथ नेपाल में कोरोना संक्रमित होकर मरनेवालों की कूल संख्या २७१ पहुँच गई है ।
पिछली बार मरनेवाले १४ व्यक्तियों में ४ महिला और १० पुरुष हैं । डा. गौतम के अनुसार इसमें से काठमांडू निवासी ८२, ६७ और २२ वर्षीया महिलाएं हैं । मरनेवाले दूसरी महिला रुपन्देही निवासी हैं, जो ७८ वर्षीया थीं । इसीतरह चितवन निवासी ३५ वर्षीया महिला, सप्तरी निवासी ५५ वर्षीय पुरुष, धनुषा निवासी ३५ वर्षीय, कास्की निवासी ३१ वर्षीय, नवलपरासी निवासी ३७ वर्षीय, प्युठान निवासी ५८ वर्षीय, पाल्पा निवासी ६३ वर्षीय, सुर्खेत निवासी ४२ वर्षीय पुरुष का भी निधन हो गया है ।

