काठमांडू उपत्यका में ४५४ सहित देश भर १३५६ कोरोना संक्रमित पहचान में
काठमांडू, ४ सितम्बर । पिछले २४ घंटों में देश भर १३५६ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुआ है । इसमें से ४५४ काठमांडू उपत्यका निवासी हैं । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा शुक्रबार आयोजित प्रेस ब्रिफिङ में दी जानकारी के अनुसार काठमांडू में ३८६, भक्तपुर में ३६ और ललितपुर ३२ नयां व्यक्ति में कोरोना पाया गया है ।
मन्त्रालय के प्रवक्ता प्रा.डा. जागेश्वर गौतम के अनुसार पिछले २४ घंटों में देश भर १३६३८ व्यक्तियों में कोरोना परीक्षण की गई थी, उसमें से ४६४ महिला और ८९५ पुरुष में कोरोना संक्रमण पाया गया है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ४४२३६ पहुँच गई है ।
मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में १३५४ व्यक्ति डिश्चार्ज हो गए हैं । इस तरह डिश्चार्ज होनेवालों की कूल संख्या २५५६१ पहुँच गई है । अब देश भर १८४०४ संक्रिय संक्रमित की संख्या है । इसमें से १०९४२ होम आइसोलेशन में हैं और बांकी संस्थागत आइशोलेशन में ।

