Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कोरोना जांच की सुविधा शुरू

 

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विदेशों से लौटकर आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना जांच की सुविधा शुरू की गई है। टर्मिनल-3 के यात्रियों के लिए मल्टीलेवल कार पार्किंग के पास जांच केंद्र स्थापित किया गया है।

विदेशों से आकर घरेलू उड़ानें लेने वाले यात्रियों को जांच की सुविधा मिलेगी। करीब पांच से छह घंटे में जांच रिपोर्ट भी हासिल हो जाएगी। आरटी पीसीआर तकनीक के जरिए यात्रियों की कोरोना जांच हो सकेगी। जीनसटीरिंग डायग्नॉस्टिक सेंटर के सहयोग से दिल्ली एयरपोर्ट इंटरनेशनल लिमिटेड (डायल) ने यह सेवा शुरू की है।
जानकारी के अनुसार अगर यात्री की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उसे घरेलू उड़ान की अनुमति दे दी जाएगी लेकिन अगर कोई संक्रमित पाया जाता है, तो नियमानुसार एयरपोर्ट से उसे भर्ती किया जाएगा। सैंपल देने के बाद यात्री को आइसोलेशन में तब तक रखा जाएगा जब तक कि उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती।
सेंटर निदेशक डॉ. रजत अरोड़ा का कहना है कि देश में ऐसा पहली बार है जब हवाई अड्डे पर इस तरह की जांच सुविधा को शुरू किया जा रहा है। यहां आने वाले यात्रियों की जांच करेंगे और करीब चार से छह घंटे में उनकी रिपोर्ट देंगे। शहर में प्रवेश से पहले या किसी दूसरे शहर की यात्रा करने से पहले यह जांच जरूरी होगी। चूंकि कोरोना वायरस की जांच में आरटी पीसीआर गोल्डन टेस्ट माना जाता है। इसलिए एयरपोर्ट पर आरटी पीसीआर तकनीक के जरिए ही जांच हो सकेगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 16 अगस्त 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए हाल ही में दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत भारत आने से पहले यात्री के पास कोरोना निगेटिव का प्रमाण होना आवश्यक है। यह प्रमाण 96 घंटे के भीतर मिला हो। अगर कोई यात्री कोरोना निगेटिव का प्रमाण नहीं ला सकता है तो वह एयरपोर्ट पर आकर यह जांच करा सकता है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com