डेढ महीना बाद नेकपा स्थायी कमिटी की बैठक बालुवाटार में शुरु
११सितम्बर, काठमांडू । नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा)की स्थायी कमिटी बैठक बालुवाटार में शुरु हो चुकी है ।
आन्तरिक विवाद के कारण डेढ महीना पहले बैठक स्थगित हो गई थी । विवाद समाधान उन्मुख होने के बाद आज शुक्रवार को बैठक शुरु हुई है ।
बैठक में दोनों अध्यक्ष केपी ओली और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड द्वारा तैयार किया गया ले पार्टी और सरकार सञ्चालन सम्बन्धि १५ बुँदे प्रस्ताव पर समान्य चर्चा होने की तैयारी है ।
गत असार १० गते से जो बैठक शुरु हुई थी उसमें प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली के राजीनामा का विषय लेकर विवाद उठ गया था जिसके बाद साउन १३ से अनिश्चितकाल के लिए बैठक स्थगित हो गई थी ।
इस बीच में पाटी फुटाने वाला नेताओं के बीच बार बार सम्वाद और विवाद समाधान के लिए कार्यदल गठन किया गया जिसके परिणामस्वरुप बैठक का वातावरण उत्पन्न हुआ ।

