Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज के मारवाडी समाज ने श्यामखाटू बाबा का पद यात्रा निकाला ।

 

नेपालगन्ज,पवन जायसवाल । बाँके जिला मे नेपालगन्ज के मारवाडी समाज ने श्याम खाटू बाबा का पद यात्रा मार्च २२ शुक्रवार को नेपालगन्ज में निकाला था ।
1नेपालगन्ज–१३ शीतल नगर से निकाला गया झाँकि बाद मे पद यात्रा करते हुये नेपालगन्ज के बिभिन्न स्थानों का परिक्रमा किया था तथा भारत के जिला बहराइच मे नानपारा स्थित श्याम खाटू बाबा मन्दिर में समापन हुआ था । सोसल यूनिट अफ कसौंधन समिति नेपालगन्ज ने पदयात्रियों को जलपान भी कराया । इसी तरह शुक्रबार ही सीमावर्ती क्षेत्र रुपैडिहा बाजार में भी श्याम मण्डल और मारवाडी यूवा मञ्च ने संयुक्त रुप में पदयात्रा का आयोजन किया था ।
इसी तरह श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मन्दिर समिति की ओर से फल्गुन मेला व निशान उत्सव के अवसर पर नानपारा और रुपैडिहा बाजार में  शोभायात्रा निकाला गया। नानपारा में उत्सव को भब्यता बनाने के लियें नेपालगन्ज से मँगाये  गये श्री राधा–कृष्ण जी का झाँकी ने तो सबों को आकर्षित किया था ।
नेपालगन्ज और रुपैडिहा बाजार से निकाली गई शोभा यात्राओं में रहे सभी पुरुष,महिलायों नें बिना चप्पल, जुता के सभी नंग्गे पैर से चल कर नानपारा तक पद यात्रा में सहभागी हुयें थे ।
नेपालगन्ज, रुपैडिहा से पद यात्रा में रहे सभी पुरुष, पहिलाएँ ने निशान के साथ अबीर–गुलाल उडाते हुयें श्री श्याम बाबा के भजनों पर सभी श्रद्धालु भक्त जनों ने झूम–झूम कर नाँचते रहे । नानपारा बाजार में रही राणी सती मन्दिर सें भी शोभायात्रा विश्वनाथ मन्दिर तक निकाली गई थी ।
2श्री श्याम के  जय जयकारों से पूरा नानपारा बाजार उस दिन श्याममय हो गया था । गायक कुमार शानू के भजनों पर श्रद्धालु भक्त जनों  बडा आनन्द के साथ झूमते रहे ।
शोभा यात्रा में जो नेपालगन्ज से गई  हुई राधा–कृष्ण की झाँकी ने सभी लोगों को आकर्षित कर लिया था । नेपालगन्ज और बिभिन्न स्थानों से पहुँचे हुयें श्रद्धालु, भक्त जनों ने मन्दिर में पहुँचकर भगवान को जो लेकर गयें थे निशान को अर्पित किये थे ।
शोभा यात्रा कार्यक्रम समापन के बाद में भण्डारा का आयोजन किया गया था । सभी श्रद्धालु, भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण किया । इसी तरह हरेक वर्ष इस शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता हैं ।
सीमावर्ती रुपैडिहा मे रेल्वे स्टेशन रोड स्थिति धर्मशाला परिसर में श्री श्याम खाटू बाबा के भक्तजनों ने निशान उत्सव एवं फाल्गुन मेला की झाँकी
बडा धूमधाम के साथ निकाला था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *