Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

#हाथरस कांड अक्षरा सिंह का योगी पर फूटा गुस्सा, जल्द रिलीज करेंगी अपना गाना ‘चौराहे पर गोली मारो’

 

भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह लड़कियों के लिए अपना एक नया प्रेरक गीत दर्शकों के बीच शेयर करने के लिए तैयार हैं, जिसके बोल हैं ‘चौराहे पे गोली मारो।’ इसे अक्षरा ने गाया है जबकि मधुकर आनंद द्वारा इस गाने को संगीतबद्ध किया गया है।

 

गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं । हाल ही में, अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में अक्षरा बंदूक पकड़े हुए आक्रामक रूप में दिखाई दे रही हैं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा ‘#justiceformanishavalmik…अब बस बहुत हुआ… हमारी आबरू और अस्मत को तार तार करने वाले दरिंदों का बस एक अंजाम है चौराहे पे गोली मारो।’

 


बता दें कि हाल में यूपी के हाथरस में 14 सितंबर को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। जहां एक 19 वर्ष की युवती साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से पीटा गया।

युवती ने कुछ दिनों बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हर आम से लेकर बॉलीवुड समेत भोजपुरी सितारें आरपियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

इस कड़ी में अक्षरा सिंह भी अपना गुस्से को जाहिर करते हुए और लड़कियों को प्रेरित करने के लिए अपना यह सॉन्ग जल्द रिलीज करने जा रही हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com