Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राम मंदिर निर्माण के लिए हीरा व्यवसायी ने दिया 11 करोड़ रुपये का चंदा

 

 

भारत में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा संकलन का कार्य शुरु हो चुका है ।भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की अभियान की शुरुआत

पांच लाख रुपये का चंदा ट्रस्ट को देकर शुरु की थी ।

इसी क्रम में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गुजरात के हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया ने 11 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। उन्होंने ये धनराशि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 14 जनवरी से शुरू हुए धन संचय अभियान के तहत दी। राम मंदिर के निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और आरएसएस पूरे भारत  में धन एकत्रित करने का अभियान चला रहे हैं। यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा। इसमें हर कोई अपनी इच्छाशक्ति के अनुसार चंदा दे सकता है।

यह भी पढें   11 हाई-प्रोफाइल नियुक्तियों में समावेशिता (Inclusivity) की कमी, योग्यता का मुखौटा और 'पुरुषवादी क्लब

इसके तहत 27 फरवरी तक  करीब 13 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इन परिवारों से चंदा इकट्ठा करने की योजना है। लोगों से जो भी रुपये मिलेंगे वो राम मंदिर निर्माण के लिए इस्तेमाल होंगे। इस अभियान में आम आदमी से लेकर उद्योगपति तक अपना योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात के व्यापारी गोविंदभाई ढोलकिया ने 11 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। गोविंदभाई ढोलकिया, सूरत में हीरा के व्यापारी हैं और रामकृष्ण डायमंड के मालिक हैं। वे सालों से आरएसएस के साथ जुड़े हुए हैं। 1992 में हुई राम मंदिर पहल में वो भी शामिल थे।   उनके अलावा सूरत में केमिकल इन्डस्ट्रीज के लिए मशहूर महेश कबुतरवाला ने 5 करोड़ और लवजी बादशाह ने 1 करोड़ रुपए का दान दिया। वहीं, उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी सुरेंद्र सिंह ने भी एक करोड़ रुपये का चंदा दिया है। इसके अलावा कई व्यापारियों ने 5 से लेकर 21 लाख रुपए का समर्पण दान दिया है। बीजेपी के गोरधन झडफिया और बीजेपी के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र पटेल ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपए का दान दिया है।

यह भी पढें   सरकार अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने में असफल रही है – नेपाली कांग्रेस

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *