Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महिलाओं ने रचा इतिहास, केबीसी में पहली बार चारों करोड़पति महिलाएं

 

 

 

सोनी टीवी का मोस्ट पॉपुलर और सबका पसंदीदा शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ का सफर आज ख़त्म होने वाला है। 28 सितंबर 2020 से शुरू हुए ‘केबीसी 12’ का आज आखिरी एपिसोड प्रसारित होने वाला है। इसके बाद आपको कुछ वक्त के लिए अमिताभ बच्चन की बुलंद आवाज ‘केबीसी 12’ के मंच पर नहीं सुनाई देगी। ‘केबीसी 12’ में इस वक्त करमवीर स्पेशल हफ्ता चल रहा है। आज कारगिल के दो हीरो सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय सिंह के सम्मान के साथ इस शो को अब समाप्त किया जाएगा।

हर सीज़न की तरह ‘केबीसी’ का ये सीज़न भी काफी ख़ास और यादगार रहा है। इस सीज़न में भी बिग बी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी ढेर सारी बातें कीं और कंटेस्टेंट ने भी बहेतरीन खेल खेलकर ‘केबीसी 12’ को और ख़ास बनाया। लेकिन इन सारी बातों के अलावा ‘केबीसी 12’ में पहली बार कुछ ऐसा हुआ जो बिग बॉस के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। ‘केबीसी 12’ को अपने चार करोड़पति मिले… अब आप सोच रहे होंगे तो इसमें नया क्या है करोड़पति तो लोग पिछले सीज़न्स में भी बन चुके हैं।

यह भी पढें   परंपरा, स्वाभिमान और भविष्य: २०८३ के आइने में बदलता नेपाल

तो इस सीज़न में ख़ास ये हुआ है कि ‘केबीसी 12’ में जो चार कंटेस्टेंट करोड़पति बने वो चारों ही महिलाएं थीं। जी हां, केबीसी के पिछले 11 सीज़न में ऐसा कभी नहीं हुआ जब केवल महिलाओं ने करोड़पति बनने का ख़िताब अपने नाम किया होगा। केबीसी के इतिहास में ये पहली बार है जब चारों करोड़पति महिलाएं हैं। अब हम आपको बताते हैं वो चारों करोड़पति महिलाएं कौन हैं?

यह भी पढें   सशस्त्र प्रहरी बल के महानिरीक्षक में नारायणदत्त पौडेल नियुक्त

नाज़िया नसीम : सीज़न की पहली करोड़पति बनीं रांची की रहने वाली नाज़िया नसीम। नाज़िया अपने पति के साथ दिल्ली में रहती हैं। नाजिया दिल्ली की एक कंपनी में ग्रुप मैनेजर की पोस्ट पर काम करती हैं।

KBC 2020: Nazia became the first millionaire of the season, now she will  face the question of 7 crores! – Suspense Crime,Crime News,Crime Suspense

आईपीएस ऑफिसर मोहिता शर्मा : हिमाचल प्रदेश की मोहिता शर्मा इस सीजन की दूसरी करोड़पति विजेता बनीं। मोहिता एक आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल वो जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड हैं।

KBC 2020: IPS Officer Of Jammu, Mohita Sharma Won 1 Crore - DNN

अनूपा दास : केबीसी 12 को अपना तीसरा करोड़पति अनूपा दास के रूप में मिला। छत्तीसगढ़ के बस्तर की रहने वाली अनूपा दास ने 1 करोड़ रुपए जीतकर इस शो की तीसरी करोड़पति बनने का सम्मान प्राप्त किया।

यह भी पढें   सुकुम्वासी बस्ती के ८१० घरों को किया गया ध्वस्त

KBC 12's third crorepati Anupa Das: People's attitude towards me has  changed for the better | Entertainment News,The Indian Express

डॉक्टर नेहा शाह : ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ को उसका चौथा करोड़पति मुंबई की डॉक्टर नेहा शाह के रूप में मिला।

KBC 12: Dr Neha Shah becomes 4th crorepati of Kaun Banega Crorepati season  - Oneindia News

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *