आपका दिन मंगलमय हो🙏 आज का पञ्चाङ्ग : आचार्य राधाकान्त शास्त्री
*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*आज का पञ्चाङ्ग—-*
*आज का अंग्रेजी* *दिनांक* :–28.02.2021
शुभसंवत् :—2077(प्रमादी)
शके:—1942
सौम्ययन याम्यगोल:
ऋतु:—शिशिर
माह:—फाल्गुन
पक्ष:—कृष्ण पक्ष
तिथि:—प्रतिपदा तिथि दिन 12:26 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि
दिन:—रविवार
नक्षत्र :—पू.फ़ा. नक्षत्र दिन 10:40 तक उपरांत उ.फ़ा. नक्षत्र
योग:—धृति
करण:—कौ
सूर्योदय :—प्रातः 06:16
सूर्यास्त : संध्या 05:44
सूर्य :—कुम्भ राशि में
चंद्रमा :—सिंह राशि में संध्या 04:25 मिनट तक उपरांत कन्या राशि में
*आज का राहूकाल* संध्या :—04:30 बजे से संध्या :—06:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त* :—दोपहर 11:36 से दोपहर 12:24 तक
*(नोट:—* कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को *अभिजीत मुहूर्त* में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही6 करना चाहिए।
आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व *खास:—* आज भुवन भास्कर की आराधना करने से पिता से संबंध मधुर होता है।

*💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮*

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
मेष राशि के जातकों आज का समय आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। मित्रों के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। छुट्टी के दिन का सदुपयोग अपनी ऊर्जा को पुनः प्राप्त करने के लिए करेंगे। आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा। मित्रों के सहयोग से रुका हुआ धन प्राप्त होने के अवसर बनेंगे।
🐂वृष
आज वृष राशि के जातकों को छुट्टी के दिन भी काम करना पड़ सकता है। ऑफिस के किसी महत्वपूर्ण प्रॉजेक्ट पर चर्चा व विचार विमर्श होने की संभावना बनती है। भागदौड़ बनी रहेगी। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। व्यापारियों की अच्छी कमाई होने की संभावना है।
👫🏻मिथुन
आज मिथुन राशि के जातकों को बड़े बुजुर्गों का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। जिसके लिए धन खर्च होने का योग है। धार्मिक यात्रा भी संभव है। अध्ययन व ज्ञान प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। धन संबंधित मामलों में दिन कुछ खास नहीं है।
🦀कर्क
आज कर्क राशि के जातक अपनी बातों को दूसरों के साथ डिस्कस करने से बचेंगे। धन संबंधित बातों को गोपनीय रखना हितकर रहेगा। बातचीत में विशिष्ट सावधानी बरतनी चाहिए। आपकी बातों के गलत मतलब निकाले जा सकते हैं, और बेवजह के पारिवारिक कलह क्लेश का माहौल बन सकता है।
🐅सिंह
आज सिंह राशि के जातकों की नई व्यापारिक साझेदारी की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आपको विशिष्ट मान सम्मान की प्राप्ति होने की संभावना है। उत्साह पूर्वक सभी कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। समय अनुकूल है धन संपत्ति एकत्रित करने पर फोकस रहेगा।
👰🏼कन्या
आज कन्या राशि को स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी। विदेशी संपर्क बनाने से लाभ होगा। निवेश की योजनाओं में सोच समझकर धन लगाएं।
⚖️तुला
आज तुला राशि के जातक कमाई के नए स्रोत बनाने के लिए मित्रों के साथ अपनी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। कामकाज से संबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए घर से बाहर निकलकर भी काम करना पड़ सकता है। संतान के सहयोग से धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बनती हैं। व्यापारी रिसोर्सेस बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे ।
🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक घर पर रहकर ही अपने कामों को निपटाने का प्रयास करेंगे। घर की मरम्मत से संबंधित कार्य पर धन खर्च होने की संभावना है। इंटीरियर डेकोरेशन से जुड़े हुए जातकों को नए प्रॉजेक्ट मिलने की संभावना है। धन संबंधित मामलों में समय अच्छा रहेगा। कलात्मक क्षमता में वृद्धि होगी।
🏹धनु
आज धनु राशि के जातकों को कमाई के लिए प्रयास करने की जरूरत होगी। बिना प्रयास के कुछ भी हासिल नहीं होगा। कला की तरफ आपका आकर्षण बढ़ेगा। ईमानदारी के रास्ते पर चलकर ही आज सफलता मिलने की संभावना है। बड़े लोगों से बहसबाजी से बचें।
🐊मकर
आज मकर राशि के जातक अपने रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास करेंगे। पारिवारिक सहयोग से मुश्किलें आसान होगी। महंगे आभूषण व रत्न की खरीदारी पर धन खर्च होने की संभावना है। अच्छे लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज में व्यवधान आ सकते हैं। रिश्तेदारों से धन प्राप्ति की संभावनाएं है।
🍯कुंभ
आज कुंभ राशि के व्यापारियों को नए अनुबंध प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है जिसकी वजह से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। दूसरों से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं ना रखना और अध्यात्म की तरफ अपने ध्यान को फोकस करना ही इस समय की जरूरत है। कमाई के लिहाज से दिन कुछ खास नहीं है।
🐟मीन
आज मीन राशि के जातक विपरीत परिस्थितियों को अपने प्रयासों से अनुकूल बनाने का प्रयास करेंगे। लोगों से अधिक मिलना जुलना पसंद नहीं करेंगे, एकांत में अपना समय व्यतीत करेंगे। मन में कुशंका चलती रहेगी। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। परंतु खर्चे बहुत अधिक रहेंगे।
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*


