अलोकतान्त्रिक सरकार को परास्त करना आज की अवश्यकताः पौडेल

म्याग्दी, १५ मार्च । नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि आज लोकतान्त्रिक व्यवस्था संकट में है, इसका संरक्षण आज की आवश्यकता है । उन्होंने कहा है कि वर्तमान सरकार अलोकतान्त्रिक है, अलोकतान्त्रिक सरकार को पररास्त करने में भी राजनीतिक शक्ति असफल हो रहे हैं । नेपाली कांग्रेस म्याग्दी के पूर्व जिला सभापति डा. भुपेन्द्रबहादुर खड्का की ६वीं पुन्यतिथि में आइतबार बेनी में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उनका मानना है कि अलोकतान्त्रिक सत्ता को पररास्त करने के सवाल में कांग्रेस गतिशील ना होने के कारण आज कम्युनिष्ट पार्टी सत्ता में है ।
नेता पौडेल ने यह भी कहा है कि आज की आवश्यकता व्यवस्था का संरक्षण करना है । उन्होंने कहा– ‘वर्तमान व्यवस्था के लिए जनता ने लम्बे समय संघर्ष किया है । इसमें नेपाली कांग्रेस का योगदान भी महत्वपूर्ण है । हमारी जिम्मेदारी सत्ता सुरक्षित रखना नहीं है, व्यवस्थाको संरक्षण करना है ।’ नेता पौडेल ने यह भी दावा किया है कि वीपी कोइराला के ही एजेण्डा को लेकर आज कम्युनिष्ट पार्टी ने दो–तिहाई बहुमत हासिल की है । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन नेपाली कांग्रेस अपने ही सिद्धान्त और एजेण्डा को जनता में ले जाने में असक्षम होने के कारण पराजित होना पड़ रहा है ।’
नेता पौडेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अब वे लोग कांग्रेस की नीति और एजेण्डा व्यवहार में लाए । उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रजातन्त्रवादी के साथ साथ समाजवादी भी है, कांग्रेस ही किसान और श्रमिकों के हित में काम कर सकती है ।

